अल्मोड़ा
देवभूमी शर्मसारः कलयुगी पिता ने अपनी ही सात साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार…
अल्मोड़ा। देवभूमी को शर्मसार करती वारदात सामने आई है।यहां अल्मोड़ा में एक पिता ने हैवानियत की हदें पार करते हुए अपनी ही सात साल की मासूम को हवस का शिकार बना लिया। कलयुगी पिता की करतूत से पर्दा बच्ची की मां ने उठाया है बच्ची के मेडिकल और मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता ने पहले अपनी पत्नी से मारपीट की। जब महिला ने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई तो हैवान पिता ने अपनी सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी की हदे पार कर दी। जब महिला घर लौटी तो बच्ची की हालत देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई है। डरी-सहमी मासूम को लेकर महिला ने आरोपी पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।
महिला के अनुसार घर में मौजूद आरोपी की मां ने अपनी पोती को बचाने की कोशिश की थी। लेकिन वह नहीं बचा सकी। हैवान बाप ने किसी की एक न सुनी.. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे शुक्रवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि बच्ची का मेडिकल अल्मोड़ा में कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

