अल्मोड़ा
Uttarakhand News: यहां कौन बनेगा बीजेपी का जिला अध्यक्ष, सियासी गलियारों में हलचल…
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के बाद और लोकसभा चुनाव के लिए जहां पार्टी ने कमर कस ली है। जहां विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए गए। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भी बदल दिए गए। वहीं अब बीजेपी जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। जिसकी घोषणा अभी नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अल्मोड़ा में नए जिला अध्यक्ष के नाम को लेकर सियासी हलचल तेज है। बताया जा रहा है कि यहां करीब एक माह पहले से इन नामों के घोषणा के कयास लगाए जा रहे। लेकिन दिवाली के बाद भी नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा नही हुई है। ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों में भी उत्सुकता है आखिर अल्मोड़ा का जिला अध्यक्ष कौन बनेगा। कई दावेदारों के नाम की भी चर्चा है।
बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा जिले में बीजेपी संगठन के लिहाज से दो जिले हैं। अल्मोड़ा और रानीखेत। इसमें जिला अध्यक्ष पद के लिए दोनों जिलों से 12 से अधिक लोगों की दावेदारी बताई जा रही है। जिसमें महेश नयाल, रमेश बहुगुणा, प्रकाश भट्ट के नाम पर भी चर्चा की है। वहीं जिला अध्यक्ष पद की ताजपोशी को लेकर पर्यवेक्षक भी जिले में आ चुके हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ
गणतंत्र दिवस समारोह: DM के चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश…
वन्यजीवों के साथ मानव जीवन और संपत्ति की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री…





















Subscribe Our channel


