टिहरी गढ़वाल
Big Breaking: टिहरी में कल गुरु कैलापीर दीपावली (बग्वाल) मेला महोत्सव मे बंद रहेंगे ये सभी स्कूल, आदेश जारी…
टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां भिलंगना ब्लॉक के बूढ़ाकेदार में श्री गुरू कैलापीर बग्वाल बलराज मेले को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि जिले की दो तहसील घनसाली और बालगंगा में 24 नवंबर को अवकाश रहेगा। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि बूढाकेदार नाथ मन्दिर समिति थाती बूढ़ाकेदार टिहरी गढ़वाल के द्वारा जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की सेवा में प्रेषित पत्र दिनांक 18-11-2022 में प्रभारी अधिकारी , कृते जिलाधिकारी , टि o ग o के टीपादेश के अनुपालन में श्री गुरू कैलापीर बग्वाल बलराज मेला के आयोजन के उपलक्ष में तहसील घनसाली एवं बालगंगा क्षेत्रान्तर्गत में दिनांक 24-11-2022 को सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की जाती है।
बता दें कि इष्ट देव गुरु कैलापीर देवता की राजकीय बग्वाल बलराज मेला महोत्सव पौराणिक तीर्थ धाम बूढ़ाकेदार में 24 -25 -26 नवंबर को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर थाती-कठुड़ पट्टी के सैकड़ों लोग गुरू कैलापीर देवता के निशान के साथ पुंडारा के खेतों में सात चक्कर दौड़ लगाकर क्षेत्र और परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगते है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
