टिहरी गढ़वाल
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में 19 छात्र छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित कि गई छात्रवृत्ति…
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में उत्तराखंड शासन द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आज दिनांक 5 फरवरी 2024 को 2,82,000 रुपए की छात्रवृत्ति डीबीटी के माध्यम से छात्र छात्राओं को हस्तांतरित की गई। इसमें महाविद्यालय के विज्ञान, कला, वाणिज्य, पत्रकारिता, पर्यटन, कंप्यूटर एवं गृह विज्ञान विभाग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र छात्राओं में प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय, स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
वाणिज्य संकाय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति प्रदान की गई। कुल 19 छात्र छात्राओं ने इस योजना का लाभ उठाया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार उभान ने कहा यह छात्रवृत्ति छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहन का कार्य करेगी। इसके लिए उन्होंने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को बधाई एवं शासन को धन्यवाद दिया।
इसमें इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ नताशा ने कहा कि उच्च शिक्षा निदेशालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर ही छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। इसमें जो लाभार्थी रह गए हैं उनको भी आगे छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसमें वित्त समिति के सदस्य श्री बी एन कोटियाल, राकेश जोगी ने वित्त संबंधी कार्यों में अपना सहयोग प्रदान किया। संपूर्ण कार्य में समस्त संकाय के विभाग प्रभारियों ने अपना योगदान दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
