टिहरी गढ़वाल
Tehri News: संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चे लापता, जांच में जुटी पुलिस ने जनता से की ये अपील…
टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चे लापता हो गए है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन वह न स्कूल पहुंचे और न ही घर वापस लौटे हैं। बच्चों के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद से उनकी तलाश जारी। पुलिस ने आमजन से बच्चों के मिलने पर सूचना देने की अपील की है वहीं लापता होने के बाद उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि टिहरी पुलिस आम जनता से अपील करती है कि जनपद टिहरी से दिनांक 19.09.2022 से दो बच्चे आशीष कंडवाल उर्फ साहिल पुत्र राम सिंह निवासी म 0 न 0 35/5 ई ब्लाक नई टिहरी कोतवाली नई टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल , रक्षित पंवार पुत्र रमेश पंवार निवासी मेन मार्केट नई टिहरी कोतवाली नई टिहरी , जनपद टिहरी गढ़वाल बिना बताये कहीं चले गये है।
हुलिया गुमशुदा आशीष कंडवाल उर्फ साहिल : उम्र 15 वर्ष रंग गोरा कद करीब 5 फुट कान्वेंट स्कूल की ड्रेस पहने है । हुलिया गुमशुदा रक्षित पंवारः- उम्र 15 वर्ष रंग गोरा कद करीब 5 फुट कान्वेंट स्कूल की ड्रेस पहने है । टिहरी पुलिस ने अपील की है कि यदि उक्त गुमशुदा बच्चों के सम्बन्ध में किसी को कोई जानकारी प्राप्त होती हो तो कृपया निम्न मोबाइल नम्बरों 9411112975 , 9193022666 , पुलिस कन्ट्रोल रुम- 112 , पर सूचना दें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
