उत्तरकाशी
राजनीतिः जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण आज थामेंगे उत्तराखंड कांग्रेस का हाथ…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड की राजनीतिक गलियारों में इन दिनों सर्द मौसम में भी गर्माहट नजर आ रही है। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है, सियासी हलचल तेज हो रही है। इस बीच खबर है कि उत्तरकाशी में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक सफर तय करने वाले दीपक बिजल्वाण को कुछ ही देर में दिल्ली में राष्ट्रीय नेता उनको कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे। इस दौरान चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी वहां मौजूद रह सकते हैं।
आपको बता दें कि दीपक बिजल्वाण की गिनती राज्य के तेजतर्रार युवा नेताओं में होती है। वह एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्टस की माने तो दीपक बिजल्वाण पूर्व में वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोपों का सामना कर चुके है। जिस कारण कांग्रेसी दीपक के कांग्रेस में शामिल होने पर विरोध भी दर्ज करा चुके है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दीपक ने जनपद में ही नहीं बल्कि उत्तराखंड के इतिहास में घोटाले को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी डीएम की ओर से अपनी जांच आख्या में स्पष्ट रूप से भारी भरकम घोटाले को उजागर किया गया, जो कि लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय के रूप में जाना जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
