दिल्ली
पांच राज्यों में चुनाव कराने को लेकर आयोग पशोपेश में, रैलियों पर लगाई जा सकती है रोक…
दिल्लीः राजधानी दिल्ली में निर्वाचन आयोग और स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। पूरी बैठक के दौरान चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव कराने को लेकर पशोपेश में रहे। इसका कारण है कि महामारी विशेषज्ञ के द्वारा फरवरी महीने में कोरोना की तीसरी लहर बताई जा रही है। इस वजह से चुनाव आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय फिलहाल कोई ठोस फैसला आज नहीं कर सके।
देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को लेकर इतना जरूर है कि राजनीतिक दलों की बड़ी चुनावी रैलियों पर रोक लगाई जा सकती है। हालांकि निर्वाचन आयोग और स्वास्थ्य मंत्रालय जनवरी के पहले सप्ताह में पांच राज्यों में चुनाव कराने को लेकर बैठक कर फाइनल फैसला करेगा। बैठक के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने चुनाव आयोग को कोरोना के ताजा हालातों की जानकारी दी। चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से देश में कोरोना के हालात पर डिटेल रिपोर्ट मांगी थी।
इसके साथ स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि जिन राज्यों में चुनाव हैं वहां स्थितियां फिलहाल गंभीर नहीं हैं। आने वाले दिनों में देश में कोरोना की लहर की संभावना और ओमिक्रॉन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की रिपोर्ट के बाद संभव है कि चुनाव आयोग कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन का निर्देश दे। बड़ी रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगा दी जाए। वर्चुअल और डोर-टू-डोर कैंपेन की इजाजत मिले। चुनाव प्रचार के तरीकों में बदलाव के साथ मास्क और दो गज की दूरी को पूरी तरीके से लागू की जा सकती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel